Chhattisgarh
सोहन लाल धीवर मछुआरा प्रकोष्ठ – सह-संयोजक ने दी होली की शुभकामनाएँ

रायपुर, 2मार्च 2026/ मछुआरा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक सोहन लाल धीवर ने समस्त क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि होली रंगों, उत्साह और भाईचारे का पर्व है, जो समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें आपसी भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के साथ खुशियाँ बाँटने की प्रेरणा देता है। होली के पावन अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के रंग भरें, यही उनकी कामना है।
सोहन लाल धीवर ने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि वे सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल तरीके से होली मनाएँ तथा समाज में सद्भाव बनाए रखें।
अंत में उन्होंने समस्त नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए पुनः होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
Follow Us




