सेमीपाली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया सावन उत्सव

कोरबा। सेमीपाली स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की महिलाओं ने मायरा ब्लेश होटल में हर्षोल्लास के साथ सावन उत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद सभी महिलाओं का तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
सावन उत्सव के दौरान महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। एकल नृत्य प्रतियोगिता में रिंकी सिंह, पूनम सिंह, अर्चना वर्मा, गायत्री खूंटे, रिया रात्रे और अनुराधा दुबे ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में रिंकी सिंह ने प्रथम, अर्चना वर्मा ने द्वितीय और गायत्री खूंटे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। गेम प्रतियोगिता में संध्या सिंह, सोनम सिंह और शशि पाटले विजेता रहीं। वहीं 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आयोजित सरप्राइज गिफ्ट प्रतियोगिता में प्रीति चौहान विजेता रहीं।
इस अवसर पर गायत्री खूंटे ने मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सावन क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें अर्चना वर्मा को सावन क्वीन के ताज से नवाजा गया।
सावन उत्सव में अंजना दुबे, संगीता भारती, गायत्री खूंटे, नमिता सिंह, मीरा सिंह, शशि पाटले, अश्वनी चौहान, रिया रात्रे, संध्या सिंह, नीलू विश्वकर्मा, अर्चना वर्मा, अनुराधा दुबे, लक्ष्मी, प्रीति चौहान, मीना सिंह, फूलकुमारी फुल्लर, सोनम, जीना कारुष, रीमा सिंह, रिंकी सिंह, पूनम सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सावन उत्सव को सफल बनाया।





