Chhattisgarh

सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशव्यापी दौरे की शुरुआत की, योजनाओं की जमीनी हकीकत लेंगे जान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने प्रदेशव्यापी दौरे की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री रायपुर स्थित पुलिस लाइन हेलीपेड से रवाना हुए और इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अमले के साथ अभियान की रूपरेखा पर चर्चा भी की।

राज्य सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान के तहत मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों का दौरा कर आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान वे सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेंगे, ताकि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि सुशासन तिहार की शुरुआत 1 मई 2026 से हुई है, जो 10 जून 2026 तक चलेगा। इस अवधि में प्रदेशभर में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है, जहां लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे में उनके साथ प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और विशेष सचिव रजत बंसल भी शामिल हैं। प्रशासनिक टीम के साथ वे विभिन्न क्षेत्रों में जाकर योजनाओं की समीक्षा करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

राज्य सरकार का मानना है कि इस तरह के अभियानों से शासन की पारदर्शिता बढ़ेगी और आम जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।

Related Articles

Back to top button