Entertainment

सीमा पाहवा ने ‘ये प्रेम मोल लिया’ के ‘झुमका पटोला’ गाने पर किया धमाकेदार डांस; शरवरी, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा और भूमि पेडनेकर समेत कई बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ!

*सीमा पाहवा के खास अंदाज ने जीता बॉलीवुड सितारों का दिल, ‘झुमका पटोला’ गाने पर डांस देखकर सेलेब्स ने दिए मजेदार रिएक्शन!

सूरज बड़जात्या की आगामी फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का गाना ‘झुमका पटोला’ इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस गाने की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है दिग्गज अभिनेत्री सीमा पाहवा ने। उन्होंने इस वायरल गाने पर अपने ही खास अंदाज में डांस करते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर बॉलीवुड सितारे भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।
सीमा पाहवा की सहजता, शानदार एक्सप्रेशंस और डांस करने के अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। उनके वीडियो पर शरवरी, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, भूमि पेडनेकर और कई अन्य सितारों ने कमेंट कर अपना प्यार जताया।

कुछ परंपराएं कभी पुरानी नहीं होतीं! राजश्री फिल्म्स की पारिवारिक और पारंपरिक शैली में सीमा पाहवा के इस बेफिक्र डांस ने फिल्म के गाने को लेकर चल रहे उत्साह को और बढ़ा दिया है। आयुष्मान खुराना और शरवरी पर फिल्माया गया ‘झुमका पटोला’ एक जोशीला और जश्न से भरा गाना है, जो फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की संगीतमय दुनिया में चार चांद लगाता है।

इस गाने को हिमेश रेशमिया ने संगीतबद्ध किया है और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल सोनिया कपूर रेशमिया ने लिखे हैं। शबीना खान ने इसकी कोरियोग्राफी की है, जबकि मनोज कुमार खटटोई ने सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी संभाली है।

राजश्री प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड और महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन सूरज आर. बड़जात्या ने किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button