सीमा पटेल हुई अंतर्राष्ट्रीय हिंदी मित्र एवं विश्व काव्य रत्न मानद सम्मानोपाधि से अलंकृत

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायगढ़ – शब्द प्रतिभा बहु क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन , नेपाल द्वारा आयोजित किये गये नेपाल-भारत बीच मैत्रीपूर्ण धार्मिक पर्यटन विकास संगोष्ठी में भाषा, साहित्य के क्षेत्र में किये गये कार्यों का मूल्यांकन कर बहुमुखी प्रतिभा की प्रोत्साहित करने के लिये श्रीमति सीमा सुरेश पटेल को अंतर्राष्ट्रीय हिंदी मित्र सम्मान देकर सम्मानित किया गया है।
बताते चलें इस सम्मान के लिये देश – विदेश से 250 कवियित्रियों में से 121 कवियित्रियों को यह सम्मान प्रदान किया गया है , जिसमें सीमा पटेल का भी नाम शामिल है। इसी कड़ी में इनके साथ ही फाउंडेशन द्वारा सीमा को अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस के संदर्भ में नेपाल – भारत बीच सामाजिक तथा सांस्कृतिक संबंध विकास , हिंदी भाषा – साहित्य के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार – प्रसार , हिंदी साहित्य का नेपाली भाषानुवाद – नेपाली साहित्य का हिदी भाषानुवाद तथा देश – विदेश में हिंदी सृजकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित नेपाली तथा हिंदी साहित्य अनुवाद में भविष्य की संभावना संगोष्ठी के अवसर पर विश्व काव्य रत्न मानद सम्मानोपाधि से भी अलंकृत किया गया है।
संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु द्वारा इनके सुस्वास्थ्य , दीर्घायु जीवन तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई है। यह सम्मान प्राप्त होने और इनके प्रियजनों ने इन्हें अनेकों शुभकामनायें प्रेषित कर इनके उज्वल भविष्य की कामना की है।



