सीधी में 3 सड़क हादसे 3 की मौत: तेज रफ्तार बाइक सवार 3 व्यक्ति हाइवा में घुसे, ट्रक पहाड़ से पलटने से 2 की मौके पर मौत

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sidhi
  • 3 People Riding High Speed Bike Entered The Highway, 2 Died On The Spot After The Truck Overturned From The Mountain

सीधी6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सीधी जिले में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई। शनिवार शाम को जिले के जमोड़ी थाना अंतर्गत बाइपास के समीप लक्ष्मी ग्रीन फ्यूल पेट्रोल पंप के सामने हुआ। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार तीन व्यक्ति हाइवा में घुस गए। जिसमें एक संगम गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची जमोड़ी पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सीधी में भर्ती कराया। इससे पहले दोपहर में हुए एक हादसे में 2 की मौत पर ही मौत हो गई थी। वहीं, एक अन्य घटना में एक बाइक सवार युवक भी घायल होने की बात सामने आई है।

2 घायल रीवा के लिए रैफर

जमोड़ी थाना अंतर्गत बाइपास के समीप लक्ष्मी ग्रीन फ्यूल पेट्रोल पंप के सामने हुई हादसे में दोनों घायल अतुल सिंह बघेल (16 वर्ष), आशीष तिवारी (17 वर्ष) को जिला चिकित्सालय सीधी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां पर उन्हें पैर में ज्यादा चोट आने की वजह से से एसजीएमएच रीवा के लिए रैफर कर दिया गया।

छुहिया घाटी में पहाड़ से पलटा ट्रक

इधर, शनिवार को दोपहर में बघवार के छुहिया घाटी में एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। पहाड़ से ट्रक पलट कर नीचे जा गिरा। हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button