सीआईएल अंतर-कंपनी हॉकी टूर्नामेंट 2025–26 : सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन, फाइनल में भिड़ेंगे एसईसीएल और सीसीएल

बिलासपुर, 06 फरवरी । एसईसीएल द्वारा बहतराई स्टेडियम के एस्ट्रो टर्फ मैदान में आयोजित सीआईएल अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2025–26 अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। 4 से 7 फरवरी तक चल रही इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया।
पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एसईसीएल ने सशक्त रणनीति और अनुशासित खेल का परिचय देते हुए एमसीएल को 2–0 से पराजित किया और फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
दूसरे सेमीफाइनल में सीसीएल ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए एनसीएल को 4–2 से हराया और फाइनल का टिकट हासिल किया।
अब इस रोमांचक टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कल 7 फरवरी को खेला जाएगा, जहां एसईसीएल और सीसीएल खिताब के लिए आमने-सामने होंगे। दर्शकों में फाइनल को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है और बहतराई स्टेडियम में खेल का रोमांच चरम पर है।




