सवा महीने बाद फिर दी दस्तक: मैनिट तक का सफर कर चुका बाघ एक बार फिर वाल्मी तक पहुंचा, लगा रहे ट्रैप कैमरे और इंप्रेशन पेड

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • The Tiger That Has Traveled Till Manit Once Again Reaches Valmi, Installing Trap Cameras And Impression Trees

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
मैनिट तक का सफर कर चुका बाघ एक बार फिर वाल्मी तक पहुंचा है। - Dainik Bhaskar

मैनिट तक का सफर कर चुका बाघ एक बार फिर वाल्मी तक पहुंचा है।

मैनिट तक का सफर कर चुका बाघ एक बार फिर वाल्मी तक पहुंचा है। हालांकि वन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि वाल्मी में पहुंचने वाला बाघ नर है या मादा। विभाग के अधिकारियों ने स्वीकार किया है बाघ ने वाल्मी में एक भेड़की का शिकार किया है। वन अधिकारियों ने वाल्मी के अधिकारियों, कर्मचारियों और रहवासियों को एक बार फिर अलर्ट किया है। इससे पहले बाघ ने वाल्मी में 26 सितंबर को दस्तक दी थी। 3 अक्टूबर को मैनिट में दूसरी बार उसका मूवमेंट हुआ था।

भोपाल वन मंडल के अधिकारियों का कहना है कि वाल्मी में बाघ के मूवमेंट व शिकार की जानकारी मिली है। इसके बाद यहां पर ट्रैप कैमरे बांधने और उसके मूवमेंट इलाके पर नजर रखने के लिए इंप्रेशन पेड बिछाने के निर्देश दिए हैं। इससे यह जानकारी लग सके कि वाल्मी परिसर में मादा या नर बाघ में से किसका मूवमेंट है।

नर बाघ ने देखा है मैनिट तक का रास्ता
वन अधिकारियों का कहना है कि बाघ मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। इसकी वजह है कि नर बाघ जो कि बाघिन 123 का शावक रहा है, अपनी टेरेटरी बढ़ाने के लिए मैनिट परिसर तक पहुंच चुका है। उसके दोबारा उसी रूट पर जाने की संभावना है, जबकि बाघिन ने अपना दायरा समेटा हुआ है। वह एक निश्चित इलाके में ही मूवमेंट कर रही है। हालांकि बाघिन भी वाल्मी परिसर तक जाकर अपने इलाके में वापस लौट आई है।

“बाघ का मूवमेंट वाल्मी परिसर में हुआ है। उसने यहां पर एक शिकार भी किया। उसके शिकार पर ट्रैप कैमरे बांधे जा रहे हैं, ताकि पता चल सके यहां बाघ है या बाघिन।”
-आलोक पाठक, डीएफओ भोपाल

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button