Chhattisgarh

सरगबुंदिया स्कूल में ‘नमो सेवा गाथा’ और नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों ने दिया सेवा का संदेश, 493 लोग हुए शामिल

कोरबा, 5 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगबुंदिया में विद्यार्थियों ने ‘नमो सेवा गाथा’ और नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सेवा और जनजागरूकता का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किशन अग्रवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में बरपाली मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला गोपाल वर्मा और सरगबुंदिया के उपसरपंच पवार सिंह सिदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और पालक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विद्यार्थियों को प्रस्तुति के लिए तैयार करने वाले शिक्षक भरत सिंह पैकरा, खिलेश्वर साहू, नंदा राठौर, विमोनिका कुमार और सोसन खलखो की अतिथियों ने सराहना की। नुक्कड़ नाटक में भूमिका निभाने वाले विद्यार्थियों की भी प्रशंसा करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, पालकों और विद्यालय स्टाफ सहित कुल 493 लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक सरोकार, सेवा भावना और जनजागरूकता का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button