Chhattisgarh
शोक : सहदेव पाल का निधन, कल अन्त्येष्टि

कोरबा। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक रहे स्व. रामदेव पाल (प्रयाग जलपान गृह) के बड़े भाई व स्व.राधेश्याम पाल,स्व.बाबूलाल पाल व रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी रामविलास पाल के पिता सहदेव पाल का 105 वर्ष की आयु में आज आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने मुख्य मार्ग गौरीशंकर मंदिर के पीछे स्थित निवास में अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर से परिजनों सहित पाल समाज व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। स्व. सहदेव पाल कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकार सत्यनारायण पाल, विजय पाल(पाल ट्रेडर्स), संतोष पाल(प्रयाग होटल), अधिवक्ता अशोक पाल, आरडी पान के संचालक आजाद पाल व कमलेश पाल के दादा थे।
उनकी अंतिम यात्रा 22 अगस्त को प्रातः 9 बजे निवास से प्रारंभ होगी व मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी जाएगी।
Follow Us




