शशीकान्त निषाद द्वारा समावेशी विकास की दिशा में ऐतिहासिक बजट 3.0 प्रस्तुत करने पर मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का किया गया अभिनंदन

भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शशीकान्त निषाद ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के सर्वांगीण और समावेशी विकास की दिशा में एक मजबूत व दूरदर्शी कदम है।
संकल्प की भावना पर आधारित यह बजट शिक्षा कौशल विकास आधारभूत संरचना आजीविका निवेश और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र को सशक्त करता है यह बजट गरीबों किसानों युवाओं और महिलाओं के उत्थान के साथ-साथ रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को नई गति देता है।
उन्होंने विश्वास जताया की नीति से परिणाम तक की स्पष्ट सोच के साथ यह बजट छत्तीसगढ़ को प्रगति और आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे ले जाएगा।
प्रधानमंत्री मतस्य संपदा योजना के तहत 200 करोड़ के बजट का प्रावधान मतस्य पालन से जुड़े छत्तीसगढ़ के मछुआरा भाइयों के प्रगति और उन्हे सशक्त बनाने की दिशा मे कारगार साबित होगा |




