विदिशा में बिजली कटौती अपडेट: रविवार को शहर में नहीं रहेगी 3 घंटे लाइट, सुबह 9:00 बजे से दोपहर में 12:00 बजे तक होगी परेशानी

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Vidisha
- There Will Be No Light For 3 Hours In The City On Sunday, There Will Be Trouble From 9:00 Am To 12:00 In The Afternoon
विदिशा41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

विदिशा में बिजली मंडल के 220 केव्ही सब स्टेशन के हॉट पॉइंट पर मेंटेनेंस के चलते विदिशा शहर के सभी सब स्टेशन से सुबह 9 बजे से 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
बिजली कंपनी लिमिटेड के प्रबंधक ने बताया कि 9 अक्टूबर रविवार को 33/11 सब स्टेशन पावर हाउस में 11 केव्ही फीडर बालविहार, तिलक चौक, वाटर वर्क्स, कोर्ट, एसएटीआई में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इसी प्रकार 33/11 सब स्टेशन अरिहंत विहार में 11 केव्ही फीडर अरिहंत विहार 1, अरिहंत विहार 2 और अरिहंत हिल्स में भी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली प्रवाह बाधित रहेगा और 33/11 सब स्टेशन रामलीला में वैशाली नगर, राघवजी कॉलोनी में, 33/11 ईदगाह सब स्टेशन अन्तर्गत मुखर्जी नगर, विट्ठल नगर में, 33/11 अहमदपुर रोड सब स्टेशन अन्तर्गत दुर्गा नगर, एमपीईबी कॉलोनी, साईं कॉलोनी में, 33/11 करैयाखेड़ा सब स्टेशन मेंत इंडस्ट्रियल फीडर में, 33/11 टीलाखेड़ी सब स्टेशन में न्यू जज कॉलोनी में और 33/11 न्यू गल्ला मंडी सब स्टेशन क्षेत्र में भी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली प्रवाह बाधित रहेगा।
Source link




