विदिशा में नगरपालिका की कार्रवाई: 13 गुमटियां, 65 हाथगाड़ी, सब्जी दुकान सहित अन्य 18 अतिक्रमणों को किया ध्वस्त

[ad_1]

विदिशाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

विदिशा में नगर पालिका अतिक्रमण विरोधी दस्ते द्वारा पीतल मिल चौराहा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई गई। नगर पालिका ने 2 वर्ष पहले इस चौराहे का सौंदर्यकरण किया था एवं 80 फुट चौड़ाई में सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण किया था। लेकिन अतिक्रमणकारियों ने सड़क पर कब्जा करके दुकानें जमा ली थी। जिससे आए दिन जाम लग जाता था। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार नगरपालिका में इसकी शिकायतें की गई। जिसके बाद आज अतिक्रमण विरोध दस्ता प्रभारी अशोक राय एवं उनकी टीम ने शक्ति से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। नगरपालिका ने पहले मुनादी करके अतिक्रमण हटाने की अपील की थी। जिसके बाद भी कई लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो नपा की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 13 गुमटियां, 65 हाथगाड़ी, सब्जी दुकान और अस्थाई तौर पर किए गए लगभग 18 अतिक्रमण हटाकर रास्ता साफ कर चौड़ा किया। कार्रवाई में 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली मुनादी वाहन के साथ लगभग 18 श्रमिकों की मदद से कार्रवाई की गई। नपा की टीम ने अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत देते हुए अतिक्रमण न करने की अपील की।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button