Chhattisgarh

लोकसभा आम निर्वाचन : दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं ने होम वोटिंग के माध्यम से किया मतदान

मोहला। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्र. 06 राजनांदगांव अंतर्गत जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग सुविधा के लिए मतदान दल का गठन किया गया है। गतदिवस 18 अप्रैल को जिले में होम वोटिंग के लिए संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 06 राजनांदगांव में फॉर्म-12 (घ) में डाक मतपत्र की मांग करने वालें 85 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं से मतदान दल उनके निवास स्थान पर जाकर डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराए हैं।

उल्लेखनीय है कि, जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु वाले ग्राम सरखेड़ा निवासी हिरई बाई राणा, ग्राम मडीयानवाड़वी निवासी सिरोतीन हिड़को, ग्राम अड़मागोंदी निवासी बिदेराम लटिया, ग्राम माडिंगपिडिंग धेनु निवासी सीता पठारी, ग्राम मडियानवाड़वी निवासी मानुराम, अं.चौकी निवासी घनश्याम खंडेलवाल एवं दिव्यांग श्रेणी मतदाता अंतर्गत मानपुर निवासी आशीष मिश्रा, कुंमाजटोला निवासी रामकुंवर वट्टी, मोहला निवासी झलक तिवारी, अड़मागोंदी निवासी रघुवीर कलामें, गोपलिनचुवा निवासी योगीराज सिन्हा, ढाढूटोला निवासी आकाश बंजारे इस तरह जिले मे होम वोटिंग के माध्यम से मोहला-मानपुर विधानसभा से 10 और खुज्जी अंशिक से 02 मतदाताओं ने मतदान किया।

जिले में इस तरह 85 से अधिक उम्र के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग के माध्यम से लोकतंत्र के महापर्व में अपनी पूर्ण सहभागिता देते हुए मतदान किये। साथ बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग सेवा की सराहना कि, उन्होंने कहा की हम बुजुगों के लिए मतदान दिवस के दिन हमें मतदान करने के लिए लंबी-लंबी कतारे में खड़े होकर मतदान करने में हमें काफी परेशानी होती थी। इसी तरह होम वोटिंग सेवा हम बुजुर्ग एवं दिव्यांग के लिए मददगार साबित हो रहा है। 

इसी तरह दिव्यांग मतदाता ढाढूटोला निवासी आकाश बंजारे ने कहा कि, हमें मतदान दिवस दिन मतदान केन्द्र में आने-जाने में एवं मतदान करने में समस्याओं का सामना करन पड़ता है। होम वोटिंग की सुविधा के चलते हमें मतदान करने में कोई समस्या नही हुई। उन्होंने होम वोटिंग की सुविधा देने के लिए भारत निर्वाचन आयोग को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं जिले के नागरिकगणों को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर अपनी पूर्ण सहभागिता के साथ हिस्सा लेने अपील कि।

Related Articles

Back to top button