Chhattisgarh

लाल मैदान दशहरा उत्सव के लिए बन रहा 120 फीट का ऊंचा रावण

कोरबा, 15 अक्टूबर 2026- कोरबा जिला का मशहूर लाल मैदान दशहरा उत्सव के लिए रावण का पुतला 120 फीट का बनाया जा रहा है। कार्यपालक निदेशक एचके. सिह के मार्गदर्शन में हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम के अधिकारियों व कर्मचारियों की दशहरा उत्सव समिति बड़ी तन्मयता एवं मेहनत के साथ रावण पुतला के निर्माण कार्य में जुटी हुई है।

दशहरा समिति के अध्यक्ष एमके. गुप्ता के अनुसार दशहरा के दिन लाल मैदान पर दस सिरों वाला रावण लाल-लाल आंखें दिखाएगा और अट्टहास करेगा। दशहरा पर 20 अक्टूबर को रात 8 बजे से लाल मैदान पर आसमानी आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button