“लड़की को छेड़ मत… पाप होगा” मिथलेश्वरी सेन की ‘आई रे काली’ की ये लाइन हुई आग की तरह वायरल

CG CINEMA NEWS : छत्तीसगढ़ के भक्ति संगीत जगत में इन दिनों एक खास गीत तेजी से चर्चा में है। हिंदी देवी भजन “आई रे काली” (AAYI RE KALI) 20 मार्च 2026 को रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गीत की सबसे खास बात इसकी एक दमदार लाइन है — “लड़की को छेड़ मत, पाप होगा… तू भी किसी का बाप होगा”, जो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन चुकी है और लोगों को न सिर्फ आकर्षित कर रही है बल्कि एक मजबूत सामाजिक संदेश भी दे रही है। इस भजन को मिथलेश्वरी सेन ने प्रोड्यूस, गाया, लिखा और कंपोज किया है, जिससे उनकी बहुमुखी प्रतिभा साफ नजर आती है।
संगीत पक्ष में पं. विवेक निलेश शर्मा का मधुर संगीत, पं. निलेश शर्मा का रिदम अरेंजमेंट और पं. विवेक शर्मा की रिकॉर्डिंग-मिक्सिंग ने गीत को बेहद प्रभावशाली बनाया है, वहीं दिगेंद्र सिन्हा के परकशन ने इसे और ऊर्जावान बना दिया है। वीडियो में मिथलेश्वरी सेन मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं, जबकि मां काली के रूप में मदन वर्मा ने दमदार प्रस्तुति दी है। रोशनी एवं मुस्कान ग्रुप (लालपुर, रायपुर) के डांस, राजा सेंद्रे के निर्देशन और कुलेश साहू की डीओपी-एडिटिंग ने इस गीत को और भव्य बना दिया है। कुल मिलाकर “आई रे काली” भक्ति के साथ-साथ समाज को जागरूक करने वाला ऐसा गीत बनकर उभरा है, जो दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना रहा है।




