Chhattisgarh

रील बनाइए और स्कूटी जीतिए..‘मया दे दे मयारू 2’ दे रहा है इलेक्ट्रिक स्कूटी जीतने का सुनहरा मौका

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दीवानों और सोशल मीडिया रील क्रिएटर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है,बहुप्रतीक्षित फिल्म “मया दे दे मयारू 2” के सुपरहिट गीतों पर रील बनाकर जीत सकते हैं इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी।

फिल्म के चर्चित गाने “पायलिया तै छम-छम बाजे” और “मया होगे तोर” पर जो क्रिएटर सबसे बेहतरीन, क्रिएटिव और ज्यादा से ज्यादा व्यूज़ व लाइक्स पाने वाली रील बनाएंगे, उन्हें 8 मार्च को विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

इस खास मौके पर फिल्म की टीम की मौजूदगी में पद्मश्री ममता चंद्राकर के हाथों विजेता को इलेक्ट्रिक स्कूटी भेंट की जाएगी।आयोजकों के अनुसार, यह प्रतियोगिता युवाओं की रचनात्मकता को मंच देने और छत्तीसगढ़ी फिल्म को प्रमोट करने की पहल है। तो अगर आप भी रील क्रिएटर हैं, कैमरा ऑन कीजिए, गाना लगाइए और अपने टैलेंट से सबको दीवाना बना दीजिए।क्या पता अगली इलेक्ट्रिक स्कूटी आपके नाम हो।

Related Articles

Back to top button