Chhattisgarh

CG NEWS : रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मांगा मोबाइल खाते से उड़ाए 1.48 लाख…

दुर्ग, 11 सितम्बर । दुर्ग के जिला अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। मोबाइल हाथ लगते ही आरोपी ने बैंक खाते से 1 लाख 48 हजार 301 रुपये निकाल लिए। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दुर्ग के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग का है, जहां महमरा निवासी कुलेश्वर निषाद अपने पिता के इलाज के लिए अस्पताल में मौजूद था।

इसी दौरान कमलजीत बांदे उर्फ कमल ने रिश्तेदार को फोन करने का बहाना बनाकर मोबाइल मांगा और लेकर फरार हो गया। इसके बाद मोबाइल के जरिए बैंक खाते से 1 लाख 48 हजार 301 रुपये की ठगी कर दी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को बालोद के तमोरा से पकड़ा। पूछताछ में जुर्म कबूल करने के बाद उसकी निशानदेही पर 55 हजार 700 रुपये का सामान और 20 हजार 200 रुपये नगद बरामद किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button