रियल लाईफ़ आईपीएस की फ़िल्म थ्रिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर , खौफनाक राज़ और रोमांचक हॉट स्टार पर रिलीज हुई ‘द नर्मदा स्टोरी’

मुंबई। एक महिला पुलिस अधिकारी, आदिवासी परिवार की संघर्षपूर्ण कहानी और अपराध की दुनिया के कई चौंकाने वाले राज़
सिनेमागृह में रिलीज होने के बाद क्राइम, सस्पेंस और इन्वेस्टिगेशन से भरपूर फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ (The Narmada Story) अब OTT पर दस्तक दे चुकी है। निर्देशक ज़ैगम इमाम की यह हिंदी फीचर फिल्म जिओ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म में अपराध, सामाजिक चुनौतियों, पुलिस व्यवस्था और न्याय की लड़ाई को दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया है।
मध्य प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म की कहानी एक आदिवासी मां के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी को ताकतवर अपराधियों से बचाने के लिए व्यवस्था के खिलाफ खड़ी होती है। इस संघर्ष में उसे सब-इंस्पेक्टर नर्मदा रैकवार का साथ मिलता है। फिल्म में वास्तविक जीवन की IPS अधिकारी और अभिनेत्री सिमाला प्रसाद ने सब-इंस्पेक्टर नर्मदा रैकवार का किरदार निभाया है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, अपराध, भ्रष्टाचार और सामाजिक व्यवस्था से जुड़े कई पहलू सामने आते हैं।
फिल्म की खासियत इसका क्राइम थ्रिलर ट्रीटमेंट होने के साथ-साथ उन सामाजिक मुद्दों को कहानी में शामिल करना भी है, जो इसे सामान्य अपराध आधारित फिल्मों से अलग बनाते हैं। पुलिस व्यवस्था, महिला नेतृत्व, आदिवासी समाज और सामाजिक चुनौतियों जैसे विषयों को कहानी के माध्यम से सामने लाया गया है। मध्य प्रदेश की वास्तविक लोकेशंस पर फिल्माई गई यह फिल्म अपराध और मानवीय संवेदनाओं के बीच एक दिलचस्प तालमेल पेश करती है।
‘द नर्मदा स्टोरी’ में सिमाला प्रसाद के साथ रघुवीर यादव, मुकेश तिवारी, अंजलि पाटिल, अश्विनी कालसेकर, ज़रीना वहाब, इश्तियाक खान और शरद सिंह प्रमुख भूमिकाओं में नजर आते हैं।
फिल्म की अन्य स्टार कास्ट में आलोक चटर्जी, सदानंद पाटिल, राणा प्रताप सेंगर, हसन पीरज़ादा, कुसुम शास्त्री, अमान रिज़वी, जान्हवी राणे, आनंदी मिश्रा, वसीम खान, रूपेश तिवारी, मायरा दयाल और तारिक मिर्ज़ा शामिल हैं।
अनुभवी और प्रतिभाशाली कलाकारों की यह टीम फिल्म की कहानी को अलग-अलग किरदारों और प्रभावशाली अभिनय के जरिए आगे बढ़ाती है।
फिल्म की कहानी, संवाद और निर्देशन ज़ैगम इमाम ने संभाला है। पटकथा लेखन में पंकज कौरव और आकाश टाक ने भी योगदान दिया है।
फिल्म का निर्माण एबी इंफ़ॉसॉफ़्ट क्रिएशन ने किया है, जबकि गोल्डन रेशियो फिल्म्स प्रस्तुरकर्ता है। फिल्म के सह-निर्माता पीयूष सिंह, अभयानंद सिंह और सौरभ गुप्ता हैं।
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सेतु श्रीराम ने की है, जबकि एडिटिंग श्रीजीत सारंग ने संभाली है। फिल्म का संगीत ईशान शिवदेव ने तैयार किया है और बैकग्राउंड स्कोर मणिक सत्य एवं मणिक बत्रा का है। कास्टिंग डायरेक्टर अमान रिज़वी हैं।
सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर
12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘द नर्मदा स्टोरी’ अब OTT दर्शकों के लिए JioHotstar पर उपलब्ध है।
कुल मिलाकर, सस्पेंस, पुलिस इन्वेस्टिगेशन, दमदार किरदारों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कहानियां पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ‘द नर्मदा स्टोरी’ एक दिलचस्प विकल्प हो सकती है। यह फिल्म सिर्फ अपराध की कहानी नहीं, बल्कि एक मां के संघर्ष, महिला पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी और न्याय के लिए लड़ाई को भी सामने लाती है।




