Chhattisgarh

राष्ट्रीय ऊर्जा प्रबंधन उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 में एनटीपीसी कोरबा को “ऊर्जा दक्ष इकाई” का सम्मान

कोरबा, 19 सितंबर 2026: एनटीपीसी लिमिटेड, कोरबा को भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के CII–Energy Efficiency Council द्वारा आयोजित 27वें राष्ट्रीय ऊर्जा प्रबंधन उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 में “ऊर्जा दक्ष इकाई (Energy Efficient Unit)” के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।

यह सम्मान 16 से 18 सितंबर 2026 तक हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय ऊर्जा प्रबंधन उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 के दौरान विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा किए गए मूल्यांकन के उपरांत प्रदान किया गया।

यह उपलब्धि ऊर्जा प्रबंधन एवं ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में एनटीपीसी कोरबा द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों और उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता प्रदान करती है। यह सम्मान ऊर्जा के प्रभावी उपयोग, परिचालन दक्षता में सुधार तथा विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा देने के प्रति एनटीपीसी कोरबा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

एनटीपीसी कोरबा के लिए यह सम्मान एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो ऊर्जा के कुशल उपयोग तथा ऊर्जा दक्ष प्रथाओं को अपनाने की दिशा में स्टेशन के निरंतर प्रयासों को रेखांकित करता है। साथ ही, यह विद्युत क्षेत्र को अधिक दक्ष एवं सतत बनाने में स्टेशन के योगदान को भी दर्शाता है।

एनटीपीसी कोरबा तकनीकी उन्नयन, संसाधनों के कुशल उपयोग और परिचालन उत्कृष्टता पर निरंतर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसके माध्यम से स्टेशन देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ ऊर्जा दक्षता एवं सतत विकास के राष्ट्रीय लक्ष्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Related Articles

Back to top button