Chhattisgarh

रायपुर में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि से लिया आशीर्वाद

रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के प्रमुख पदाधिकारियों ने बुधवार, 18 फरवरी 2026 को रायपुर स्थित मेगनेटो सिगनेचर होम्स क्लब हाउस में परम पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंद गिरि जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रात करीब 9:30 बजे आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में प्रतिनिधिमंडल को संत के दिव्य दर्शन का सौभाग्य मिला।

इस दौरान महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने उपस्थित पदाधिकारियों को सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों पर विस्तृत ज्ञान एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने समाज में धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर विशेष बल दिया।

प्रतिनिधिमंडल में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, महासचिव अजय अवस्थी एवं डॉ. सुनील कुमार ओझा, साथ ही प्रदेश सचिव राम तिवारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस आध्यात्मिक एवं पावन कार्यक्रम का आयोजन परम भक्त सुशील ओझा एवं उनके परिवार द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button