देवास मंडी में नए सोयाबीन की आवक शुरु: 4291 रुपए क्विंटल बिका, किसानों ने किया पीला सोना बेचने का श्रीगणेश

[ad_1]

देवास5 मिनट पहले

देवास कृषि उपज मंडी में नए सोयाबीन की आवक शुरु हो गई है। अब धीरे-धीरे लगातार कृषि उपज मंडी में पीले सोने की आवक में इजाफा होगा। मंगलवार को सुबह मालीखेड़ी गुरान निवासी माखन पटेल अपनी नए सोयाबीन की उपज कृषि उपज मंडी में बेचने पहुंचे।

कृषि उपज मंडी के व्यापारियों ने उक्त किसान की नई उपज को 4291 रुपए प्रति क्विंटल के दाम पर खरीदा। कृषक माखन ने बताया कि वह कृषि उपज मंडी में करीब 30 बोरी नए सोयाबीन लेकर पहुंचा था। उपज करीब 5.30 बीघा जमीन पर बोवनी की थी।

किसान ने बताया कि सोयाबीन के उत्पादन पर कुछ मौसम की मार भी पड़ी है। कृषि उपज मंडी के व्यापारी संजय शर्मा ने बताया कि आज मंडी में नए सोयाबीन की आवक शुरु हो गई। दो तीन दिनों में अब लगातार नए सोयाबीन की आवक में वृद्धि होगी। आज कुछ किसान अपनी नई सोयाबीन लेकर पहुंचे है। फिलहाल सोयाबीन की उपज में नमी बनी हुई, जिसके चलते दाम कम है लेकिन अच्छा माल आएगा तो संभवत: दाम किसानों को अच्छा मिलेगा। अभी तक पुराने सोयाबीन की आवक भी मंडी बनी हुई है।

आसपास के क्षेत्रों से अब बढ़ने लगेगी आवक

इन दिनों शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में सोयाबीन की फसल पकने लगी है। मौसम साफ होते ही किसान सोयाबीन की उपज कृषि उपज मंडी में बेचने पहुंचेंगे। हालांकि शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में कल भी खंड वर्षा हुई थी। मौसम एकदम साफ होगा तो क्षेत्र में सोयाबीन की कटाई का दौर शुरु हो जाएगा।

मंडी में होने वाली उपजों की आवक

उपज आवक (बोरी में) दाम
सोयाबीन 5688 3500-5321
गेंहू 9289 2020-2501
डालर चना 541 6000-10070
चना (देशी) 202 4000-4891
मक्का 10 2376 -2775

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button