Chhattisgarh
रामनवमी पर राजनांदगांव पुलिस बैंड ने मां बम्लेश्वरी मंदिर में की आरती, नवरात्रि ड्यूटी संपन्न होने पर किया आभार व्यक्त

राजनांदगांव। रामनवमी के पावन अवसर पर राजनांदगांव पुलिस बैंड एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस बल ने मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सफलतापूर्वक नवरात्रि ड्यूटी संपन्न होने पर पुलिसकर्मियों ने मां के प्रति आभार प्रकट किया।
इस दौरान पुलिस बैंड द्वारा भक्ति धुनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। पुलिसकर्मियों ने मां बम्लेश्वरी की आरती कर प्रदेश एवं जिले में शांति, सुरक्षा और समृद्धि की कामना की।
नवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने में पुलिस बल की अहम भूमिका रही। ड्यूटी के सफल समापन के बाद पुलिसकर्मियों ने मंदिर पहुंचकर श्रद्धा के साथ मां का आशीर्वाद लिया।
इस आयोजन में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Follow Us




