राधेय विद्यापीठ में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

कोरबा,11 अप्रैल 2026। राधेय विद्यापीठ इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल, झाबर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता झाबर संकुल की हेड मास्टर श्रीमती रेणु राठौर ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राधेश्याम सिंह एवं राघवेंद्र मनहर मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संचालक राधेश्याम मनहर एवं प्राचार्य श्रीमती ममता मनहर द्वारा नर्सरी से कक्षा 9वीं तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह राजपूत ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों के प्रदर्शन पर संतोष और गर्व व्यक्त किया।
विद्यालय के संचालक राधेश्याम मनहर ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के प्रयासों की सराहना करें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। वहीं प्राचार्य श्रीमती ममता मनहर ने कहा कि विद्यार्थियों के अंक उनकी मेहनत का प्रतिफल हैं और विद्यालय केवल शैक्षणिक उपलब्धियों ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास पर भी विशेष ध्यान देता है।
उन्होंने बताया कि इस सत्र में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए वार्षिकोत्सव, विज्ञान मेला, आनंद मेला, बाल मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं—सुनीता मेहता, नीलम जोजो, सरोज लकड़ा, शबाना परवीन, अंजली कर्ष, अर्चना शर्मा, भावना देवांगन, मुस्कान नाज़, सरस्वती यादव, शकरून, शशि उइके, ज्योति करकेट्टा, सारिजा बानो, टिकेश्वरी साहू, शिवानी झा एवं योगेश सर—ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




