Chhattisgarh

सरकारी नौकरी का लालच देकर की 15 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार 

दुर्ग। भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में बेटे और बेटी की नौकरी लगाने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया था। स्मृति नगर पुलिस आरोपियों की तलाश में थी, लेकिन वह कई महीनों से फरार थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि एक आरोपी फरार है। स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि निमाई देवनाथ ने ठगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। 

उसने आरोप लगाया था कि, फरवरी 2021 में श्रेयांस यादव और अभिजीत सिंह ने उसकी बेटी और बेटा को सरकारी नौकरी लगवाने का वादा किया था। उसने बेटी को नायब तहसीलदार और बेटे को एम्स अस्पताल में जॉब दिलाने की बात कही थी। उसने बड़े बड़े अधिकारियों से राजनीतिक लोगों से पहचान का हवाला दिया, जिससे निमाई देवनाथ उनके झांसे में आ गया। उसने इसके लिए आरोपियों को 15 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद उन लोगों ने न तो नौकरी लगवाई और न उसके रुपए वापस किए। स्मृति नगर पुलिस ने 30 अगस्त 2022 को दोनों आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया था। तब से दोनों फरार थे।

Related Articles

Back to top button