रंगोली से बनाया श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत उठाने का चित्र: बड़ी बिजासन माता को लगाया 156 पकवानों का भोग

[ad_1]
बिजासन घाट2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सेंधवा के रंगाेली आर्टिस्ट ने 10 घंटे में रंगोली से बनाया श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत उठाने का चित्र
मप्र-महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध मंदिर मां बड़ी बिजासन माता में शनिवार को 156 पकवानों का भोग माता को लगाकर अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया। मंदिर समिति ने 21 क्विंटल अन्नकूट प्रसादी बनाई। समिति के मोहन जोशी ने बताया गोवर्धन पूजन के बाद मां के दरबार में हर साल की तरह इस साल भी अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया।
सुबह से माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। वहीं इस मौके पर सेंधवा के रंगोली आर्टिस्ट हेमंत गोयल ने रंगोली से भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत उठाने का चित्र बनाया। रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक 10 घंटे लगाकर मेहनत कर इस रंगोली को बनाया गया। लोगों ने रंगाेली के फोटो व वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। मंदिर समिति के नीरज कानूनगो ने बताया कि अन्नकूट प्रसादी ग्रहण करने के लिए सेंधवा सहित आसपास के क्षेत्र और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे।
Source link




