मध्यप्रदेश में आज की 5 बड़ी खबरें: डॉक्टरों ने वापस ली हड़ताल, आज बुरहानपुर आएंगे भारत जोड़ो यात्रा के कंटेनर

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Doctors Call Off Strike, Today Containers For Bharat Jodo Yatra Will Come To Burhanpur
मध्यप्रदेश38 मिनट पहले
मध्यप्रदेश में दिनभर कौन-कौन सी बड़ी खबरें रहीं, जो आपके लिए जानना जरूरी हैं। इन्हीं में से हम आपके लिए प्रदेशभर से चुनिंदा 5 बड़ी खबरें लेकर आए हैं।
हमीदिया में टले 20 ऑपरेशन:कैबिनेट मीटिंग कैंसिल होते ही डॉक्टरों ने वापस ली हड़ताल
मप्र के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त करने की तैयारी के पहले ही डॉक्टरों और तमाम कर्मचारी संगठनों ने विरोध शुरु कर दिया। भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज समेत प्रदेश के सभी 13 सरकारी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार सुबह से ही डॉक्टरों ने काम बंद हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल की वजह से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि कैबिनेट की बैठक निरस्त होने के चलते डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल भी खत्म कर दी।पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

भोपाल में किसान नेता बोले- मंत्रियों को देंगे चूड़ियां…
भोपाल में आज प्रदेशभर के किसान बड़ा आंदोलन कर रहे हैं। किसानों और किसान नेता एक बार फिर विधानसभा का 7 दिन का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि इसमें सिर्फ खेती-किसानी से जुड़े मुद्दे और समस्याओं पर ही चर्चा हो। किसान संघ के प्रोग्राम में आईडीए (इंदौर विकास प्राधिकरण) को भंग करने की मांग भी की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

आज बुरहानपुर आएंगे भारत जोड़ो के कंटेनर:प्रियंका गांधी भी होंगी राहुल की यात्रा में शामिल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 23 नवंबर को मध्यप्रदेश आने वाले हैं। वे सुबह 6 बजे भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे। उनके साथ कांग्रेस महासचिव और उनकी बहन प्रियंका गांधी भी आएंगी। इस बात की पुष्टि मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

MP में मौसम के तेवर ठंडे पड़े:भोपाल, इंदौर और जबलपुर में दिन में भी सर्दी; तीन दिन बाद कड़ाके की ठंड
मध्यप्रदेश में अब मौसम के तेवर ठंडे पड़ने लगे हैं। रात के बाद अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। दिन का पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चल रहे हैं। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में पारा 26 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर, मलाजखंड, खजुराहो, खंडवा एंव बैतूल शीतलहर की चपेट में आ गए हैं।पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

भोपाल में 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाई!:कमरे का दरवाजा बंद देख मां को हुआ संदेह
बागसेवनिया इलाके में 9वीं की छात्रा फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। मंगलवार को उसका एम्स में पीएम हुआ। पुलिस का कहना है कि परिजन पीएम कराने के लिए सहमत नहीं थे। मामला संदिग्ध होने की वजह से पीएम कराया गया। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। इधर, परिजन मामले को सुसाइड बता रहे हैं।पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link










