मुरैना में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट: बिल्डिंग गिरी, 3 की मौत; 4 की हालत गंभीर, कई मलबे में दबे

[ad_1]
![]()
मुरैना3 मिनट पहले
मुरैना में पटाखों में ब्लास्ट होने से 3 लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि जिस बिल्डिंग में पटाखे बनाए जा रहे थे वो पूरी गिर गई। पटाखा बना रहे कई लोग मलबे में दब गए। 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा बानमोर कस्बे के पास जैतपुर गांव में हुआ।
गंभीर घायलों को मुरैना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जाता है कि उक्त पटाखा फैक्ट्री अवैध है। जब वक्त ब्लास्ट हुआ, तब निर्माण का काम चल रहा था। अचानक हुए विस्फोट से पूरा मकान चपेट में आ गया और करीब 7 लोग झुलस गए थे। सूचना पर एसडीओपी और टीआई वीरेश कुशवाहा टीम के साथ मौके पर चुके हैं।
खबर लगातार अपडेट हो रही है…
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us



