मुरमुन्दा मंडल में भाजपा के ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान का शंखनाद: स्वीटी कौशिक लिमतरा में आम जनता से हुई रुबरु

दुर्ग,10 अप्रैल 2026/ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भाजपा कार्यालयों में 6 अप्रैल को भाजपा का ध्वज फहराया गया।कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में कमल निशान का झण्डा फहराकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। तथा सभी बूथों में 7 एवं 8 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाया गया। इसी क्रम में 9 अप्रैल से “गाँव चलो बस्ती चलो” अभियान चलाया जा रहा है।

मुरमुन्दा मंडल में भी भाजपा के ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान का शंखनाद महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक के मुख्य आतिथ्य में महिला मोर्चा मुरमुन्दा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा लिमतरा में किया गया। बस्ती भ्रमण कर आम जनता से छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से रुबरु हुई।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, अनुपमा शुक्ला जिला मंत्री, रश्मि साव जिला मंत्री, संबुजा देवी विशेष आमंत्रित सदस्य, पूनम सिंह जिला मंत्री

ज्योति देवांगन जनपद सदस्य, सरिता मढरिया सरपंच लिमतरा, राजेन्द्र साहू उपाध्यक्ष मुरमुन्दा मंडल, रामायण द्विवेदी महामंत्री, जयराम धीवर सदस्य भाजपा प्रदेश कार्यसमिति मछुआरा प्रकोष्ठ, सरिता वर्मा पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा, शारदा जांगड़े अध्यक्ष महिला मोर्चा, यमुना साहू महामंत्री महिला मोर्चा, लक्ष्मी देवांगन, प्रवेश शर्मा, झालाराम मढरिया, नरोत्तम पाल, भूपेंद्र मढरिया, संतोष वर्मा, उषा मढरिया, कल्याणी साहू तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।






