मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 05 अप्रैल को कुनकुरी दौरे पर, रामकथा रसपान कार्यक्रम में होंगे शामिल

जशपुरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 05 अप्रैल रविवार को जशपुर जिले के कुनकुरी प्रवास पर रहेंगे। जारी अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से प्रस्थान करेंगे।
वे 12:55 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचेंगे और 1:00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कुनकुरी के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:20 बजे कुनकुरी हेलीपैड पहुंचने के बाद 2:30 बजे सर्किट हाउस में आगमन एवं अल्प विश्राम करेंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री 3:00 बजे सलियाटोली स्टेडियम, कुनकुरी पहुंचेंगे, जहां वे आयोजित प्रभु श्री रामकथा रसपान कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 3:00 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित रहेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री 4:30 बजे सलियाटोली स्टेडियम से प्रस्थान कर 4:45 बजे कुनकुरी हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।





