Chhattisgarh

मुख्यमंत्री के कर-कमलों से होगा कुंवरगढ़ महोत्सव का भव्य आगाज; क्षेत्र को मिलेगी ₹133 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, विधायक अनुज ने दिया क्षेत्रवसियों कों आमंत्रण

धरसीवा/रायपुर। आगामी 31 मार्च 2026 को ‘कुंवरगढ़ महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री के कर-कमलों से किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र को ₹133 करोड़ की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात भी मिलेगी। यह जानकारी स्थानीय विधायक अनुज शर्मा ने धरसीवा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।

विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि कुंवरगढ़ महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की गौरवशाली विरासत और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि कुंरा नगर अपनी ऐतिहासिक पहचान और परंपराओं के लिए जाना जाता है, जो राजा कुँवर सिंह गोंड की विरासत से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान ₹133 करोड़ की लागत से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए नवीन तहसील कार्यालय का उद्घाटन भी किया जाएगा।

महोत्सव में स्थानीय हस्तशिल्प, व्यंजन और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे स्थानीय व्यापारियों और कारीगरों को आर्थिक लाभ मिलेगा। इसके अलावा, स्थानीय लोक कलाकारों के साथ राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

विधायक ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य कुंवरगढ़ की पारंपरिक पहचान को नई पीढ़ी से जोड़ना और क्षेत्र में भाईचारे एवं समरसता को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने की अपील की।

प्रेस वार्ता में जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला सेन, उपाध्यक्ष दिनेश खुटे, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button