महँगी दवाओं से राहत, 10 लाख मरीजों ने बचाए 128 करोड़ रुपए

मुंबई, 01 जून – 2026। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों जैसी समस्याएँ आज लाखों भारतीयों की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं। इन बीमारियों में लंबे समय तक दवाएँ लेनी पड़ती हैं, जिससे हर महीने हजारों रुपए का खर्च आता है। कई बार यही खर्च परिवारों के बजट पर भारी पड़ता है। ऐसे में, किफायती दवाएँ उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म प्लैटिनमआरएक्स ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने 10 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं का आँकड़ा पार कर लिया है और दावा किया है कि उसके जरिए मरीज अब तक दवाओं पर 128 करोड़ रुपए से ज्यादा की बचत कर चुके हैं।
प्लैटिनमआरएक्स के को-फाउंडर आशुतोष पांडे ने कहा कि 128 करोड़ रुपए की यह बचत सिर्फ एक आँकड़ा नहीं है, बल्कि वह पैसा है, जो अब परिवार बच्चों की पढ़ाई, राशन और दूसरी जरूरी जरूरतों पर खर्च कर पा रहे हैं।
प्लैटिनमआरएक्स मरीजों को ब्रांडेड जेनेरिक दवाओं के विकल्प उपलब्ध कराता है। कंपनी के अनुसार, इन दवाओं में वही सॉल्ट्स होते हैं, जो महँगी ब्रांडेड दवाओं में इस्तेमाल किए जाते हैं। इससे मरीज बिना गुणवत्ता से समझौता किए अपने मासिक दवा खर्च में 50 से 60 प्रतिशत तक की बचत कर पा रहे हैं। कंपनी की सेवाएँ देश के 20 हजार से अधिक पिनकोड तक पहुंच रही हैं और कई शहरों में दवाओं की डिलीवरी एक दिन के भीतर की जा रही है।
कंपनी का कहना है कि पुरानी बीमारियों से जूझ रहे मरीज औसतन हर महीने करीब 1,500 रुपए तक बचा रहे हैं। यही वजह है कि ब्रांडेड जेनेरिक दवाओं को अपनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है और अधिक लोग किफायती इलाज की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।




