Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा में जमीन गाइडलाइन दरों में वृद्धि के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन

जांजगीर-चांपा। जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला के नेतृत्व में शुक्रवार को कचहरी चौक में भाजपा शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा जमीन की गाइडलाइन दरों में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी आम जनता के हितों के विपरीत है, जिससे किसानों, व्यवसायियों और आम नागरिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। इसी के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर नाराजगी जताई।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक प्रदेश में गाइडलाइन दरों में की गई बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया जाता, तब तक क्रमबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। पंकज शुक्ला ने इस दौरान कहा कि भाजपा सरकार निरंतर जनता पर आर्थिक दबाव बढ़ा रही है, जिसका युवा कांग्रेस कड़ा विरोध करती है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और जल्द निर्णय वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा स्थल पर पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button