Chhattisgarh

मकर संक्रांति पर जाज्वल्य देव गणेश सेवा समिति द्वारा आयोजित भंडारे में उमड़ी भीड़, शहरवासियों ने लिया भाग

जांजगीर, 14 जनवरी। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर जाज्वल्य देव गणेश सेवा समिति (कचहरी चौक का राजा गणेश उत्सव समिति) द्वारा जांजगीर के भैरव बाबा मंदिर शनि मंदिर भीमा तालाब के पास भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में जांजगीर, नैला सहित आसपास के क्षेत्र के नागरिक उपस्थित हुए।

इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों ने शहर की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जाज्वल्य देव गणेश सेवा समिति द्वारा मकर संक्रांति के पूर्व पर प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें जांजगीर नैला सहित आसपास क्षेत्र के लोगों की महत्वपूर्ण भागीदारी होती है।

आयोजन में उपस्थित लोगों ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी बहुत ही संगठित और सफल तरीके से आयोजित किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों की मेहनत और शहरवासियों के सहयोग से यह आयोजन सफल हुआ।

Related Articles

Back to top button