मंगल की मस्ती का आयोजन एमपी नगर मैदान में

- स्वच्छता में देंगे श्रमदान , योगा व जुंबा कर स्वास्थ्य के प्रति करेंगे जागरूक
कोरबा । आयुक्त आशुतोष पांडेय के नवाचारिक पहल पर “स्वच्छता में आम जन की सहभागिता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता” की थीम पर आधारित “मंगल की मस्ती” कार्यक्रम का आयोजन एमपी नगर मैदान में मंगलवार 17 मार्च को सुबह 7:30 बजे संपन्न होगा , आम जन से अपील की गई है कि वे इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देकर स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने में अपना सहयोग दें।
“मंगल की मस्ती ” एक ऐसा आयोजन है जिसमें आम नागरिक गण एक स्थान विशेष में एकत्रित होकर योगा, जुंबा व अंय गतिविधियों के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रसार करते हैं तो वहीं दूसरी ओर स्वच्छता कार्यों में अपना श्रमदान देते हैं, चिन्हाकित वार्ड बस्तियों में पहुंचकर साफ सफाई कार्यो में सहभागिता प्रदान करते हैं। “मंगल की मस्ती” कार्यक्रम का आयोजन 17 मार्च मंगलवार को एमपी नगर मैदान में सुबह 7:30 बजे रखा गया है , आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अभिनव कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दें तथा स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने में सहयोग प्रदान करें।




