मंगलसूत्र चोरी करने एवं उसे गलाकर बेचने का षडयंत्र रचने के दो आरोपी जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग – सगे भाई के ज्वेलरी दुकान में चोरी करने और अपने फुफेरे भाई के सहयोग से चोरी के मंगलसूत्र को गलाकर बिस्किट बनाकर रखने बेचने के षड्यंत्र करने वाले दो आरोपियों को त्रिनयन एप की मदद से चौकी स्मृति नगर – थाना सुपेला पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसारप्रार्थी रवि सोनी पिता जवाहर सोनी उम्र 50 वर्ष निवासी कोहका चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला ने विगत 14 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका बड़ा भाई राजकुमार सोनी जो लगभग नौ माह से इसके कान्ती ज्वेलर्स कोहका में सेल्समेन का काम करता था। जो 13 अक्टूबर की शाम को दुकान में भीड़ होने का फायदा उठाकर दुकान के लाकर में रखे 40 नग विभिन्न प्रकार के सोने के मगंलसूत्र कीमती 35,00,000 रूपये को चोरी कर ले गया है। तत्संबंध में थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 1231/2025 धारा 316(4) बीएनएस. कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी एवं चोरी गये सोने के जेवरात की पतातलाश हेतु एसीसीयू यूनिट एवं पुलिस चौकी स्मृतिनगर की टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। आरोपी की पतासाजी एवं विवेचना में त्रिनयन एप के मदद से आरोपी राजकुमार सोनी का विभिन्न स्थान का सीसीटीव्ही फूटेज प्राप्त किया गया। आरोपी राजकुमार सोनी को रायपुर तरफ जाना पाया गया , जिसके आधार पर आरोपी राजकुमार सोनी का उसके बुआ के लड़के सुरेन्द्र सोनी के एक साथ देखे जाने एवं सुरेंद्र सोनी के रायपुर में ज्वेलरी के गलाने का काम करने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर राजकुमार सोनी के दुर्ग ब्राह्मणपारा स्थित किराये के मकान में दबिश दिया गया , जहाँ आरोपी राजकुमार सोनी एवं उसके फुफेरे भाई सुरेन्द्र सोनी के कब्जे से चोरी का 29 नग सोने के मगंलसूत्र एवं 11 मंगलसूत्र को गलाकर बनाया गये 02 नग सोने का बिस्कीट तथा चोरी के जेवरात के बिक्री हेतु प्राप्त एडवांस रकम 2,00,000 रूपये नगदी को विधिवत जप्त किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से चौकी स्मृति नगर – थाना सुपेला पुलिस ने दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रमोद रूसिया , उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु , प्रधान आरक्षक जितेन्द्र कुशवाहा , आशीष सिंह , प्रेम सिंह , आरक्षक अनिकेत चंद्राकर , हर्षित शुक्ला , कमल नारायण , जुगनु सिंह की भूमिका सराहनीय रही।
गिरफ्तार आरोपीगण –
राजकुमार सोनी पिता जवाहर सोनी उम्र 50 वर्ष निवासी ब्राम्हण पारा दुर्ग एवं सुरेन्द्र सोनी पिता स्व. मनहरण लाल सोनी उम्र 45 वर्ष निवासी चांदनी चौक पण्डरिया , थाना – गण्डई , जिला – केसीजी (छत्तीसगढ़)।




