भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजन: 12वीं में 75% अंक लाने वाले 1917 छात्रों को लैपटॉप मिलेंगे

[ad_1]
छतरपुर33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कक्षा 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छतरपुर शहर सहित जिले भर के 1917 छात्र-छात्राओं को 3 अक्टूबर को भोपाल में मुख्यमंत्री द्वारा लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। जिसकी सूची जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। इस सूची में जिले में मौजूद शासकीय स्कूल के छात्र सबसे अधिक हैं। जबकि जिले के प्राइवेट स्कूल संचालकों द्वारा अभिभावकों से सुविधाओं के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है। स्थानीय शिक्षा विभाग ने इन छात्र-छात्राओं को विशेष वाहन से राजधानी ले जाने की तैयारी की जा रही है।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 3 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेशभर के छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने इसके लिए विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं। आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा ने छतरपुर कलेक्टर के नाम पत्र जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा 3 अक्टूबर को लाल परेड ग्राउंड भोपाल में समारोहपूर्वक प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
डीईओ एचसी दुबे ने बताया कि इस योजना अंतर्गत 12वीं की मुख्य परीक्षा में शासकीय और अशासकीय स्कूल के ऐसे विद्यार्थी जो प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार और प्रमाण पत्र प्रदाय किए जाएंगे। इसमें व्यावसायिक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी भी सम्मिलित है। छतरपुर से भोपाल जाने वाले छात्रों के पंजीयन, स्वल्पाहार, भोजन और स्थानीय यातायात, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा, प्रसाधन सुविधा, चलित टॉयलेट आदि व्यवस्थाओं के दायित्व स्थानीय प्राचार्यों को सौंपे हैं। वहीं संयुक्त संचालक लोक शिक्षण द्वारा इन छात्रों को कार्यक्रम में सुरक्षित पहुंचने और वापस पहुंचाए जाने की मॉनिटरिंग करेंगे।
विभाग ने जारी किए निर्देश, जानकारी 26 तक पोर्टल पर करना होगी अपडेट
योजना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि योजना अंतर्गत यह प्रोत्साहन राशि छतरपुर जिले के 1917 पात्र छात्रों के बैंक खाते में वन क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए सभी विद्यार्थियों के बैंक खाते की जानकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, शिक्षा पोर्टल पर 26 सितंबर तक अपडेट करेंगे। छात्र अपने स्कूल के शिक्षकों के साथ 3 अक्टूबर की सुबह 11 बजे तक कार्यक्रम स्थल लाल परेड ग्राउंड भोपाल में उनके लिए निर्धारित स्थल पर पहुंचे। किसी कारण कोई छात्र या छात्रा भोपाल नहीं पहुंच पाते, तो ऐसे छात्र वेब लिंक के माध्यम से मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में ऑनलाइन सहभागिता करेंगे।
Source link




