Chhattisgarh

भीषण गर्मी में बालको बना सहारा, वार्डों में पहुंचाया पेयजल

कोरबा। भीषण गर्मी के चलते जल संकट का सामना कर रहे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए वार्ड क्रमांक 40, 41 और 42 में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की है। कंपनी की इस पहल से प्रभावित क्षेत्रों के सैकड़ों परिवारों को राहत मिली है और उन्हें गर्मी के इस कठिन दौर में पानी की समस्या से काफी हद तक निजात मिली है।

वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद सतेंद्र दुबे ने बालको के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के दौरान पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे समय में बालको द्वारा विभिन्न वार्डों में जल आपूर्ति की व्यवस्था करना सराहनीय कदम है। इससे स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि बालको हमेशा क्षेत्र की जरूरतों को समझते हुए सहयोग के लिए आगे आता रहा है, जिसके लिए क्षेत्रवासी कंपनी के प्रति आभारी हैं।

स्थानीय नागरिकों ने भी बालको की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि समय पर की गई यह व्यवस्था लोगों के लिए काफी मददगार साबित हुई है। नियमित जल आपूर्ति से कई परिवारों को पेयजल संकट से राहत मिली है।

बालको की यह पहल समुदाय के प्रति उसकी सामाजिक प्रतिबद्धता और जनकल्याण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाती है। कंपनी द्वारा किए गए इस प्रयास को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने समाज के प्रति जिम्मेदार कॉर्पोरेट भागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।

Related Articles

Back to top button