भारतीय जनता पार्टी भिलाई सोशल मीडिया टीम की अति महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

भिलाई ,11 अक्टूबर 2026/भाजपा जिला कार्यालय, प्रियदर्शनी परिसर, सुपेला में आज जिला सोशल मीडिया संयोजक रवि कश्यप जी एवं जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी उपस्थित रहे। जिला संयोजक रवी कुमार कश्यप द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया फेसबुक इंस्टाग्राम ट्विटर एवं व्हाट्सअप के माध्यम से अधिक से अधिक लोगो को सोशल मीडिया से जोंड़ना एवं प्रचार प्रसार करना विस्तृत जानकारी दी।
सभी वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना सबसे सरल माध्यम है। इस कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व मंडल सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार क्षीरसागर प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ़ को श्रीफल शॉल एवं पौधा भेंट किया गया।




