भाटापारा:रामलीला में पेटलराजा-लकटकिया की कॉमेडी, हंस-हंसकर लोग हुए लोट-पोट

भाटापारा,25 सितम्बर 2025। आदर्श रामलीला नाटक मंडली के 106वें वर्ष के मंचन के तीसरे दिन अहिल्या उद्धार, मीना बाजार, पेटलराजा-लकटकिया कॉमेडी और रामसीता जयमाल की लीला दिखाई गई। जिसमें मीना बाजार और जयमाल को संगीतों से व्यास गद्यी प्रमुख प्रकाश शर्मा, लाला शर्मा व रामजी जोशी ने सजाया। वहीं पेटल राजा की भूमिका में कोमल शर्मा और लकटकिया की भूमिका में जगदीश वैष्णव ने अपने बेहतरीन अभिनय और सटीक कॉमेडी टाइमिंग से दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोट पोट कर दिया।
अहिल्या में मुकुल, विश्वामित्र काव्यांश शर्मा, राम अग्रांश शर्मा, लक्ष्मण वासु युग शर्मा, रावण श्याम मल, जनक आयुष तिवारी, बाणासुर वेदांश दधिच, मीना बाजार में शुभ, कृपांश, लक्की, आकर्ष, कार्तिक, लव आदि लोगों ने भाग लिया। वहीं नन्हें बच्चे दुष्ट राजा और साधु राजा बन धनुष तोड़ते नजर आए। तीसरे दिन धनुष यज्ञ पेटल राजा लाख तकिया संवाद की शानदार लीला का मंचन हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की आरती में नगर के व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपनी सेवाएं दी। जिसमें पोहा मिल, राइस मिल, दाल मिल व अभिकर्ता संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रमुख रूप से नरेश आर्य अध्यक्ष दाल मिल एसोसिएशन, रंजीत दवानी अध्यक्ष पोहा मिल एशोसिएशन, गोपाल अग्रवाल अध्यक्ष राइस मिल एसोसिएशन, राजेश तिवारी अध्यक्ष अभिकर्ता संघ, अशोक किंगरानी, महेंद्र अग्रवाल, देवेंद्र भृगु, मनमीत सलूजा, अमन छाबड़ा, निकेश मुंधड़ा, शरद मल, दीपक मल, हरीश निहलानी, संजय सावलानी, अनिल सचदेवा, अनिल अग्रवाल उपस्थित थे।
रंजीत दवानी ने रामलीला के बाल कलाकारों व आयोजक मंडल को इस नेक कार्य के लिए बधाई दी और आगे भी भरपूर सहयोग देने की बात कही। अशोक मंधान ने कहा भगवान राम के चरित्र से हमें माता-पिता बंधु व गुरुजनों व अपने आश्रित लोगों के प्रति व्यवहार व कर्तव्य पालन अपने जीवन में कैसे करें या सीख मिलती है। देवेंद्र भृगु ने कहा कि बाल कलाकारों की मेहनत और उनकी अभिनय क्षमता देखकर मंत्र मुग्ध हो जाते हैं।




