Chhattisgarh
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की डॉ सियाराम साहू ने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

भाटापारा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह गत गुरुपूर्णिमा के अवसर पर मध्य प्रदेश स्थित अपने गुरु आश्रम दर्शनार्थ जाने के अवसर पर एक सड़क दुर्घटना में हादसे में घायल हो गये थे।
जिनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिये विगत दिनों पूर्व विधायक व छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्राप्त) डॉ० सियाराम साहू ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में जाकर उनका हाल-चाल जानकर उनके शीघ्र ही स्वास्थ्यलाभ प्राप्त करने की कामना की।
इस अवसर पर डॉ० साहू जी ने शीघ्र स्वास्थ्यलाभ प्राप्त कर उन्हें संगठन की बागडोर सफलतापूर्वक संचालित करने की शुभकामनाएं दी।
Follow Us




