बॉब रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन: मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ अंचल के चुनाव संपन्न

रायपुर के एंटोनी स्वामी सहायक अंचल सचिव और भोपाल के डॉ. कर्नावट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए
इंदौर। बैंक ऑफ बड़ौदा रिटायर्ड आफिसर्स एसोसिएशन की म.प्र. एवं छत्तीसगढ अंचल समिति के पदाधिकारियों के चार वर्षीय चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन हुआ।
जी एन अग्रवाल, इन्दौर अध्यक्ष , एस एन पालीवाल, भोपाल ,अंचल सचिव , पी. एस. पैठनकर, इन्दौर तथा
उमाकांत गजभिए, जबलपुर उपाध्यक्ष, संजीव करंबेलकर, इन्दौर तथा एस एंटोनीसामी, रायपुर सहायक अंचल सचिव एवं अजेय कुमार, भोपाल कोषाध्यक्ष चुने गए। पी. डी. जोशी, इन्दौर सहायक कोषाध्यक्ष एस सत्यम, जबलपुर अनिल देशमुख, ग्वालियर अंचल समिति के सदस्य मनोनीत किए गए।
इसके साथ ही एसोसिएशन की गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों के रूप में डॉ जवाहर कर्नावट, भोपाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा
रंजीत कुमार मोंडल, रायपुर राष्ट्रीय सहायक महासचिव चुने गए। गवर्निंग काउंसिल के अन्य सदस्यों में कैलाश चन्द्र माहेश्वरी, इन्दौर जिनेन्द्र जैन, रतलाम, दीपक मोहिते, इन्दौर चुने गए।



