नेता प्रतिपक्ष का विवादित बयान: पूर्व गृहमंत्री गोविंद सिंह ने कहा- भाजपा नेताओं के चपरासी बनकर काम कर रहे हैं कटनी एसपी

[ad_1]

कटनी18 मिनट पहले

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह ने कटनी में विवादित बयान दिया। उन्होंने कटनी एसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कटनी एसपी भाजपा कार्यकर्ताओं के चपरासी की तरह काम कर रहे हैं। डॉ.गोविंद सिंह शुक्रवार रात को कांग्रेस नेता राजकिशोर यादव को देखने के लिए कटनी आए थे। यहां जिला अस्पताल में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह गंभीर आरोप लगाए।

गोविंद सिंह ने कांग्रेस नेता राजकिशोर यादव पर हमले की निंदा करते हुए कटनी पुलिस पर नाराजगी जताई। डॉ.गोविंद सिंह ने कहा कि कटनी में जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। यहां पदस्थ एसपी सुनील जैन भाजपा के मंत्री, विधायक, नेताओं और कार्यकर्ताओं के चपरासी की तरह काम कर रहे हैं। आज वे भाजपा के तलवे चाट रहे हैं। ऐसे एसपी के रहते कटनी में इस प्रकार की वारदातें होती रहेंगी। भाजपा के नेताओं के नौकर बनकर काम करने वाला कटनी में कानून व्यवस्था सुधार ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में चुनाव लड़कर कोई जीत जाता है तो क्या अपराधी हो जाता है। मारपीट करने के सभी आरोपी अब तक नहीं पकड़े गए। डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि इस मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा।

कांग्रेस नेता से 21 अगस्त को की थी मारपीट

नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह शुक्रवार रात कटनी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व पार्षद व कांग्रेस नेता राज किशोर यादव से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कांग्रेस नेता राजकिशोर यादव से 21 अगस्त को कुछ लोगों ने मारपीट की गई थी। इसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। वे जिला अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने इस मामले में रज्जुल निषाद, संतोष निषाद, दीपक निषाद, नीरज निषाद, किर्राई निषाद, संजय निषाद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में एसपी सुनील जैन ने कहा कि मारपीट के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button