Chhattisgarh

बिलासपुर: सराफा व्यापारी से फिर 25 लाख की लूट, ज्वेलरी से भरे 3 बैग छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश

बिलासपुर। सीपत क्षेत्र में शुक्रवार की शाम फिर बड़ी लूट की घटना हुई। जानकारी के अनुसार, शहर के रमेश ज्वेलर्स में करीब 25 लाख रुपए के सोने और चांदी के आभूषण लूट लिए गए। घटना तब हुई जब दुकान का शटर गिर रहा था।

शटर गिराते समय 3 बाइक सवार बदमाशों ने दुकान मालिक से 3 झोले छीन लिए और तेजी से फरार हो गए। लूट में करीब 60 ग्राम सोना और 8 किलो चांदी शामिल था। घटना कुछ ही सेकंड में पूरी हो गई, जिससे वहां मौजूद लोग और व्यापारी सकते में आ गए।

घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस CCTV फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि 3 दिन पहले ही बदमाश सराफा व्यापारी से 3.35 करोड़ का सोना-कैश लूटकर भागे थे।

Related Articles

Back to top button