दो पिंजरे लगाने के निर्देश दिए: पिंजरे लगाने के 10 दिन बाद भी विभाग के हाथ खाली, नहीं पकड़ाया तेंदुआ

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Mandsaur
  • Even After 10 Days Of Putting Up The Cage, The Hands Of The Department Were Empty, The Leopard Was Not Caught

मंदसौरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अलावदाखेड़ी में तेंदुए काे पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने के 10 दिन बाद भी वन विभाग के हाथ खाली हैं। दो दिन पूर्व ही कलेक्टर व डीएफओ ने निरीक्षण कर दो पिंजरे लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी विभाग की कार्ययोजना बेअसर दिख रही है। अधिकारियों का कहना है कि 2-4 दिन से क्षेत्र में लाेगाें का आना-जाना अधिक होने लगा है। इससे कारण तेंदुए का मूवमेंट नहीं हो रहा। हमारे द्वारा पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

अलावदाखेड़ी बीते डेढ़ महीने से अधिक समय से तेंदुए का खाैफ है। पूर्व में वन विभाग लक्कड़बग्घा होने की आशंका जाहिर कर रहा था। पगमार्क के आधार पर युवा तेंदुए के होने की पुष्टि हुई। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में तेंदुए द्वारा आवारा कुत्तों व नीलगायों को शिकार बनाया, अब वह पालतू पशुओं का शिकार कर रहा है। मामले में डीएफओ आदर्श श्रीवास्तव का कहना है कि हमने पूर्व में पिंजरे लगाए थे लेकिन इस बार ट्रैक के आधार पर पिंजरे लगाए हैं।

क्षेत्र में पहले की तुलना में स्टाफ के साथ ही गाड़ियों का आना- जाना व लोगों की भीड़ भी बनी हुई हैं। इससे दो- चार दिनों से कोई मूवमेंट नहीं दिख रहा है। शहरी क्षेत्र की ओर रूख की कोई चांस ही नहीं है। शुक्रवार को रिपोर्ट मिलेगी, इसके आधार पर जानकारी दे पाऊंगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button