Sports

बाबर आजम ने 7 साल बाद उठाया ये बड़ा कदम, क्या खत्म करेंगे 45 महीने का इंतजार?

नई दिल्ली ,15 सितंबर: पाकिस्तान से बाबर आजम को लेकर बड़ा अपडेट है. पाकिस्तान के मौजूदा टेस्ट कप्तान 7 साल बाद घरेलू रेड बॉल क्रिकेट में वापसी करते दिख सकते हैं. वो ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड से क्रिकेट खेलते दिख सकते हैं.

ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के स्पोर्ट्स हेड फराह बतुल ने कन्फर्म किया है कि बाबर आजम 16 सितंबर को UK से वापस लौटेंगे और उसके अगले दिन OGDCL टीम को जॉइन करेंगे.

बाबर आजम ने आखिरी घरेलू फर्स्ट क्लास मैच दिसंबर 2019 में खेला था, जब उन्होंने अपनी कप्तानी में सेंट्रल पंजाब को कायदे आजम ट्रॉफी जितवाई थी. सेंट्रल पंजाब ने फाइनल में पारी और 16 रन से नॉर्दन को हराया था.

बाबर आजम ने टेस्ट क्रिकेट में दिसंबर 2022 से शतक नहीं लगाया है. तब से अब तक 45 महीने हो गए हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 88 रन का रहा है. शतक की उसी इंतजार को बाबर श्रीलंका के साथ सीरीज में खत्म करना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने घरेलू क्रिकेट का रुख किया है.

ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के स्पोर्ट्स हेड फराह बतुल ने कहा कि टीम से जुड़ने के बाद ये बाबर फैसला करेंगे कि वो दूसरा मैच खेलेंगे या तीसरा. रिपोर्ट के मुताबिक बाबर को PCB ने OGDCL को गेस्ट प्लेयर के तौर पर दिया है.

Related Articles

Back to top button