बस्तर पुलिस की कार्रवाई, अवैध सट्टा खिलाते एक आरोपी को पकड़ा – सट्टा पर्ची और नकदी बरामद

जगदलपुर, 07 दिसंबर। बस्तर पुलिस ने अवैध सट्टा गतिविधि के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची और नकदी सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई 6 दिसंबर 2025 को थाना कोतवाली क्षेत्र में की गई।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम हरीश मंडन (50 वर्ष), पिता भगत नाथ, निवासी आसना, जगदलपुर है। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि जमाल मिल के पीछे एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा जुआ चला रहा है। सूचना की पुष्टि पर टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 03 नग सट्टा पर्ची, 01 पेन और 700 रुपये नकद मिले। सट्टा संचालन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर उसके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक सलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग तथा नगर पुलिस अधीक्षक अमित देवांगन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई।कार्रवाई में निरीक्षक भोला सिंह राजपूत, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, प्रधान आरक्षक विनोद चांदने तथा आरक्षक रवि ठाकुर और उत्तम ध्रुव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस ने कहा है कि शहर में जुआ-सट्टा जैसे अवैध धंधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्यवाहियां जारी रहेंगी।




