Chhattisgarh

प्रा.शा. चिताघुटरी के बच्चों ने वनभोज का लिया आनंद,प्रकृति प्रेम और टीम वर्क की मिलती है सीख

पाली। संकुल केंद्र रजकम्मा अंतर्गत प्राथमिक शाला चिताघुटरी में वनभोज का आयोजन किया गया।प्रधानपाठक कांति कुर्रे ने बताया कि बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए प्रकृति से लगाव आवश्यक है।संस्था की शिक्षिका अर्चना ने कहा कि छोटे छोटे हाथों से बड़े सपने भी साकार होते है, बच्चो को मिलजुलकर करने की सीख देना ही हमारा उद्देश्य है। एक्टिविटी अंतर्गत रजकम्मा हाई स्कूल के व्याख्याता विनोद जायसवाल ने बच्चों को फूल ,पत्ती,कीड़े मकोड़े ,वृक्षों के नाम और गुण से परिचित कराया।

अगले सत्र में पुष्पक साहू ने मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक कहानी के माध्यम से सबका उत्साहवर्धन किया।सी ए सी जीवन सिंह मरकाम ने खेलकूद के माध्यम से बच्चो के मध्य प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास किया। स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन बनाने की जिम्मेदारी अर्चना किंडो और कुमुदिनी राम ने सम्हाल रखी थी।भोजन उपरांत बच्चों के द्वारा गीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया । चाय और बिस्किट से कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम में कुमुदिनी राम,कल्पना कुजूर,अनिल जगत,रजिशनी,छतकुवर ,पालकगण सहित स्टाफ के सदस्य,रसोइया,सफाईकर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button