Chhattisgarh

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन को 8 लाख की राशि स्वीकृत

जशपुरनगर। कलेक्टर मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम साजापानी निवासी बलराम का आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से 05 सितम्बर 2021 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पुत्र छुटन साय के लिए 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार जशपुर तहसील के ग्राम आरा निवासी एडवीन टोप्पो का तालाब के पानी में डुबने से 26 जुलाई 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता अनुप   हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related Articles

Back to top button