आगर मंडी अपडेट: 5115 रूपए क्विंटल बिका सोयाबीन, आवक रही 22260 क्विंटल, 13 दिन में 1 लाख 2 हजार 678 क्विंटल की सोयाबीन खरीदी

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Agar malwa
- Soybean Sold At Rs 5115 Quintal, 22260 Quintals Coming In, Bought 1 Lakh 2 Thousand 678 Quintals Of Soybean In 13 Days
आगर मालवाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

आगर मंडी में पिछले तीन वर्ष का सोयाबीन खरीदी का रिकार्ड देखा जाए तो इस उपज की आवक लगातार बढती जा रही है। अक्टूबर माह में खरीदी गई पिछले तीन वर्ष में मंडी में खरीदी गई इस उपज के अनुसार वर्ष 2019-20 में पूरे अक्टूबर माह में 1 लाख 27 हजार 423 क्विंटल सोयाबीन खरीदा गया और वर्ष 2020-21 में यह बढ़कर 1 लाख 94 हजार 237 क्विंटल हो गया।
अब इस अक्टूबर माह में अब तक 1 लाख 2 हजार 678 क्विंटल सोयाबीन की आवक मंडी में हो चूंकि है। आंकडे यह बताते है कि क्षेत्र में सोयाबीन की फसल निरंतर बढ़ती जा रही है।
आगर मंडी में 5115 रूपए क्विंटल बिका सोयाबीन
गुरुवार को आगर मंडी में गेंहू की आवक 684 क्विंटल रही, जो न्यूनतम 2080 और अधिकतम 2402 रूपए प्रति क्विंटल के मान से विक्रय हुआ। इसी तरह सोयाबीन की आवक इस दिन 22260 क्विंटल रही जो न्यूनतम 2100 रूपए और अधिकतम 5115 रूपए में बिका।
इसी तरह चना मौसमी की आवक 47 क्विंटल रही जो न्यूनतम 3900 रूपए और अधिकतम 4247 रूपए क्विंटल भाव में मंडी में विक्रय किया गया। इसी तरह चना डालर की आवक इस दिन 15 क्विंटल रही जो न्यूनतम 3500 और अधिकतम 9202 रूपए क्विंटल में विक्रय हुआ।
मसूर 88 क्विंटल आया और न्यूनतम भाव 4000 और अधिकतम 6253 में विक्रय किया, धनिया की आवक इस दिन 40 क्विंटल हुई, जो न्यूनतम 5001 और अधिकतम 10301 रूपए तक विक्रय हुआ।
रायडा की आवक इस दिन 56 क्विंटल हुई, जो न्यूनतम 5025 और अधिकतम 5570 रूपए तक विक्रय हुआ। इसी तरह उड़द की आवक 8 क्विंटल रही जो न्यूनतम 6108 और अधिकतम 6573 रूपए में विक्रय किया गया।
Source link